header image

किशोर गाइड
प्रजनन

प्रजनन: बच्चे कैसे पैदा होते हैं?

 

सलोनी अपने मम्मी और पापा से पूछना चाहती हैं कि बच्चे कैसे पैदा होते हैं। उनके बायोलॉजी टीचर ने पिछले सप्ताह ‘प्रजनन’ के चैप्टर को बिना पढ़ाये ही छोड़ दिया और तब से हर कोई इसके बारे में अपने अपने ग्रुप में बात कर रहा है।

इस विषय को और मजेदार तरीके से जानने के लिए इस वीडियो को देखें और बाकी का आर्टिकल नीचे पढ़ेंः

एक बड़ा सवाल

  • किशोर गाइड प्रजनन
    मम्मी, पापा, प्लीज मुझे बताइये ईशी कैसे आयी और ये मत कहियेगा कि वह भगवान ने गिफ्ट में भेजी हैं! मुझे पता है इसका कारण कुछ और होता हैं।
  • किशोर गाइड प्रजनन
    हां, अब समय आ गया हैं कि हम आपको बताये कि बच्चे कैसे पैदा होते हैं। मुझे खुशी है कि तुम इस बारे में बात करने के लिए हमारे पास आयी। तो शुरू करते हैं और तुम्हे कभी भी असहज महसूस हो या कुछ समझ में नहीं आये तो हमें बताना। ठीक?
  • किशोर गाइड प्रजनन
    मैंने तुम्हारे लिए कुछ पोस्टर भी निकाले हैं। हमारी बातचीत के दौरान हम इनका उपयोग करेंगे। इसे समझना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। तो धैर्य नहीं खोना!
  • किशोर गाइड प्रजनन
    जैसे ही लड़कियां और लड़के किशोरावस्था में पहुंचते हैं, उनके शरीर में बदलाव आने लगते हैं। कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन हमारे प्रजनन अंगों में होते हैं – यह वे अंग हैं जो बच्चे होने के लिए आवश्यक हैं।
  • किशोर गाइड प्रजनन
    इसका मतलब महिलाओ में अंडकोष और अंडाशय से जुड़े अंग और पुरुषों में लिंग से जुड़े अंगों का विकास होता है। पुरुषों और महिलाओं दोनों में ये अंग मूत्रांगों के पास स्थित होते हैं।

किशोर गाइड प्रजनन

  • किशोर गाइड प्रजनन

    महीने में एक बार महिलाओं के अंडाशय (ओवरी) से एक अंडा (ओवम) निकलता है। पुरुषों के अंडकोष (टेस्टिकल्स) में से शुक्राणु (स्पर्म) निकलते हैं। शुक्राणु वीर्य (सीमेन) में पाया जाता है। वीर्य एक तरल पदार्थ जिसमे लाखों छोटे शुक्राणुओं होते हैं और यह मूत्राशय के ठीक पीछे ग्रंथियों द्वारा निर्मित होता है। यदि एक अंडा किसी एक शुक्राणु द्वारा निषेचित (फ़र्टिलाइज़) हो जाये, तो गर्भावस्था होती है।

किशोर गाइड प्रजनन

  • किशोर गाइड प्रजनन
    ओह, यह तो काफी पेचीदा हैं। समझने में कुछ वक़्त लगेगा। पर एक बात बताइये की आखिर शुक्राणु और अंडा कैसे मिलते हैं?
  • किशोर गाइड प्रजनन
    पहले समझते हैं कि लिंग क्या है और योनि क्या है। लिंग पुरुषों के शरीर से मूत्र को पारित (पास) करता हैं। साथ ही ये एक यौन अंग भी हैं और शरीर से शुक्राणुओं को बाहर ले जाने में मदद करता है।
  • किशोर गाइड प्रजनन
    योनि शरीर का वह भाग हैं जहां मासिक धर्म के दौरान शरीर से रक्त निकलता हैं और जहां से जन्म होने पर बच्चा बाहर आता है.

किशोर गाइड प्रजनन

  • किशोर गाइड प्रजनन
    तो वापस तुम्हारे सवाल पर। शुक्राणु अंडे से कैसे मिलते हैं? यह संभोग या सेक्स के माध्यम से होता है। सेक्स के दौरान, पुरुष का लिंग (पेनिस) महिला की योनि (वैजाइना) के अंदर जाता है और अगर वे बच्चा पैदा करना चाहते हैं, तो पुरुष महिला की योनि के अंदर अपने लिंग से वीर्य (सीमेन) का स्खलन करता है। शुक्राणु (स्पर्म) योनि से तैरता हुआ गर्भाशय (यूटेरस) की ओर जाता हैं जहां वह अंडे से मिलता है।

किशोर गाइड प्रजनन

  • किशोर गाइड प्रजनन
    अंडाशय से महीने में केवल एक बार अंडा निकलता है। इसलिए यह आवश्यक नहीं है कि शुक्राणु और अंडे का मिलन होगा। यदि शुक्राणु अंडे से मिलते हैं, तो वे एक भ्रूण (फ़ीटस) बनाने के लिए निषेचन (फर्टीलिज़ेशन) करते हैं। भ्रूण अपने आप को गर्भाशय की दीवार पर प्रत्यारोपित (अटैच) करता है और अगले नौ महीनों में एक बच्चे में विकसित होता है। तुम्हे याद है, जब इशी पैदा होने वाली थी, तो गर्भावस्था (प्रेगनेंसी) के अंत में मेरा पेट कितना बड़ा हो गया था?

किशोर गाइड प्रजनन

  • किशोर गाइड प्रजनन
    जब बच्चा विकसित हो जाता है, तो वह योनि से बाहर प्रसव की प्रक्रिया से निकलता हैं। योनि द्वार बच्चे को बाहर निकलने के फ़ैल जाता है और इसे सामान्य प्रसव कहा जाता है। कुछ महिलाओं को सिजेरियन या सी-सेक्शन ऑपरेशन की आवश्यकता हो सकती है, जिसमें पेट के नीचे एक छोटा सा कट या चीरा लगाया जाता है और डॉक्टरों द्वारा बच्चा वहाँ से बाहर निकाल लिया जाता है। यह पूरी प्रक्रिया प्रजनन, प्रसूति और स्त्री रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा की जाती है।
  • किशोर गाइड प्रजनन
    लेकिन जब अंडा शुक्राणु से न मिले (या सेक्स न हो) तब क्या होता है?
    फिर उस अंडे क्या क्या होता हैं?
  • किशोर गाइड प्रजनन
    अगर अंडे और शुक्राणु नहीं मिलते, तो अंडा और वह रक्त जो शरीर प्रसव (प्रेगनेंसी) के लिए तैयार करता है, महिला के शरीर से बाहर निकल जाता है । और तुम जानती हो उस प्रोसेस को क्या कहते है?
  • किशोर गाइड प्रजनन
    मासिक धर्म! उफ़ कितनी चिढ हैं मुझे उनसे, लेकिन मुझे मालूम नहीं था की उनके पीछे इतना विज्ञान होता हैं!

किशोर गाइड प्रजनन

  • किशोर गाइड प्रजनन

    मैं कहूँगी की बच्चा पैदा करना उन्हें बड़े करने के मुकाबले आसान हैं। यह एक बड़ी जिम्मेदारी है और इसे पूरी तैयारी के साथ किया जाना चाहिए।

    साथ ही पुरुषों और महिलाओं को यौन संबंध बनाने से पहले शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार होने की जरूरत है। यह तभी अद्भुत अनुभव हो सकता है जब आप इसके लिए पूरी तरह से तैयार हों। लेकिन यदि आप तैयार नहीं हैं यह बहुत तनाव का कारण हो सकता हैं। ये आपके स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता हैं।

    भारत में यौन संबंध बनाने, शादी करने या बच्चे पैदा करने के लिए एक महिला को कम से कम 18 और पुरुष को 21 साल का होना चाहिए।

  • किशोर गाइड प्रजनन
    इतने विस्तार से सब कुछ समझाने के लिए थैंक यू!। अब मुझे पता है कि बच्चे कैसे पैदा होते हैं!
  • किशोर गाइड प्रजनन
    हमें खुशी है कि तुमने हमसे इसके बारे में पूछा। सही जानकारी होना आवश्यक है। याद रहे तुम्हारा स्वास्थ्य और सुरक्षा हमेशा सबसे पहले आनी चाहिए। तुम्हें कभी भी कोई सवाल व संदेह हो तो बेझिझक हमसे पूछ सकती हो।

7 comments

  1. mujhe iski jankari nahi thi mai saev bhram mai rahta tha ki sex karne se bachche paida hote hain.ki nahi mujhe sadev doubt bana rahta tha

एक टिप्पणी छोड़ें

आपकी ईमेल आईडी प्रकाशित नहीं की जाएगी। अपेक्षित स्थानों को रेखांकित कर दिया गया है *