header image

साइंस लैब

लड़कों के गले में बॉल क्यों होती है!

क्या आपने कभी सोचा कि लड़कों के गले में ऊपर नीचे होती बॉल जैसी चीज़ क्या होती है? क्या आपको पता है उसे ऐडम्स ऐप्पल (कंठमणि) कहते हैं? यह लड़कियों के पास क्यों नहीं है? इस सप्ताह के साइंस लैब में इसके बारे में बात करते हैं।

  • तो वो बॉल जैसी वस्तु जो आपके भाई या पापा के गले में, बात करते हुए, पानी पीते हुए या शायद डांट खाते हुए भी, ऊपर नीचे उछलती है, उसे ऐडम्स एप्पल कहा जाता है या वैज्ञानिक भाषा में कहें तो लैरिंजियल प्रोमिनेन्स और लैरिंक्स (स्वर यंत्र)।
  • आपका स्वर यंत्र (लैरिंक्स), जिसे वॉइस बॉक्स भी कहा जाता है, आपके गले के सामने के भाग में होता है। यही आपको आपकी युनीक आवाज़ देता है। जी हाँ आपके गुनगुनाने वाली आवाज़ उसी से आती है। अगर आप अपनी उँगलियाँ अपने गले पर रख कर कुछ बोलेंगे तो आपको वहाँ कम्पन महसूस होगी (है ना मज़ेदार!)
  • अगर आप जानना चाहते हैं कि आपको ऐडम्स ऐप्पल कब मिलेगा और ये काम क्या करता है, तो पढ़ते रहिए!
  • यौवन (या पूबर्टी) के दौरान स्वर यंत्र/वॉइस बॉक्स भी शरीर के अन्य भागों की तरह बढ़ता है। जैसे-जैसे यह बड़ा होता जाता है, यह आपके गले के सामने के भाग से बाहर की ओर निकलने लगता है। और उस उभरी हुई बॉल की आकार की वस्तु को ऐडम्स ऐप्पल कहा जाता है।
  • अगर आपका सवाल ये है की इसे ऐडम्स ऐप्पल क्यों कहा जाता है, तो वो कहानी कुछ ऐसी है; ऐडम ने ईव के बाग़ से फॉरबिडेन फल ( ऐप्पल) का एक टुकड़ा खाया था। फल का टुकड़ा उसके गले में फंस गया और उसी के साथ ऐडम्स ऐप्पल का नाम भी। कई लोगों को ऐडम्स ऐप्पल एक छोटे,गोल सेब जैसा लगता है।
  • लड़कियों और लड़कों, दोनों का ही वॉइस बॉक्स बढ़ता है। हालाँकि, लड़कियों का उतना नहीं बढ़ता जितना की लड़कों का, शायद इसलिए ही इसका नाम ऐडम्स ऐप्पल है क्योंकि यह आदमियों में ही पाया जाता है।
  • लड़कियों की तुलना में लड़कों का बड़ा वॉइस बॉक्स उन्हें गहरी आवाज देता है। प्यूबर्टी के दौरान लड़कों की आवाज़ में आने वाले बहुत सारे बदलाव (क्रैकिंग) का कारण भी होता है। एक लड़की की आवाज़ भी थोड़ी गहरी होती है क्योंकि उसका वॉइस बॉक्स बढ़ता है लेकिन एक लड़के के मुकाबले वह कम बढ़ता है इसलिए उनकी आवाज़ ज़्यादा गहरी नहीं होती।
  • अब यौवन के दौरान होने वाले सभी परिवर्तनों की तरह, आपके स्वर यंत्र (वॉइस बॉक्स) का बढ़ना भी एक धीमा प्रोसेस है। इसमें समय लगता है और जब आपकी आवाज़ टूटती है और और यह फटी हुई या चीख जैसी लगती है, तो याद रखें ये आपके ऐडम्स ऐप्पल में बदलाव होने की वजह से है। अंत में, यह अपनी पूरी क्षमता तक बढ़ेगा, जैसा कि उसे बढ़ना चाहिए।

क्या आपके पास साइंस लैब के लिए कोई प्रश्न हैं

क्या आपके पास साइंस लैब के लिए कोई प्रश्न हैं? उन्हें नीचे टिप्पणी बॉक्स में पोस्ट करें। हम अपने आगामी लेखों में उन्हें जवाब देंगे। कृपया कोई पर्सनल जानकारी न डालें।

3 comments

  1. मनुष्य के हाथ की उंगलियां छोटी बड़ी क्यों होती हैं हमारे इस सवाल का जवाब जरूर दीजिएगा

    1. Jaise shareer ke har ang ka koi na koi kaam zaroor hota hai waise he hamari ungliyan hai! Har ungli ka apna kaam hota hai. Angootha chota hai to pakadne ke kaam aate hai lekin usko index finder ka sahara chahiye jo badi hai. Sab se beech wali ungli badi na hoti to tum chutki kaise bajate!

एक टिप्पणी छोड़ें

आपकी ईमेल आईडी प्रकाशित नहीं की जाएगी। अपेक्षित स्थानों को रेखांकित कर दिया गया है *

टैग

#AskDisha #canteentalk teamwork अच्छे दोस्त चुन आकर्षण एंग्जायटी कमिंग आउट कहानीमेंटविस किशोर लड़कों का शरीर किशोरावस्था कैंटीन टॉक क्रश गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव जीवन हमेशा के लिए बदलने वाल टीनएज टीनएज लव टीनएज वाला प्यार ट्रांसजेंडर डाइवोर डिप्रेशन तनाव दबाव दिशा से पूछें दोस्ती दोस्ती की प्रोब्लेम पहली किस का दबाव #एक्सपर्टसेपूछें पीरियड्स प्यार प्यार में धोखा बुलइंग मम्मी-पापा अलग हो रहे ह मम्मी-पापा का डाइवोर मेरे बॉयफ्रेंड ने मुझे चीट किआ यौन उत्पीड़न यौन शिक्षा यौनिकता शिक्षक यौवन रिलेशनशिप लड़कियों को अकेले बाहर जाने की अनुमति क्यों नहीं दी जाती ह लड़कों और लड़कियों के बीच अलग-अलग व्यवहार किया जाता ह लड़कों के साथ अलग-अलग व्यवहार क्यों किया जाता ह लड़कों को हर तरह से मजा क्यों करना चाहिए सभी दोस्तों की गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड सहमति ख़राब मूड